हिस्ट्री बनाने की फिराक में शी, पर होगी अग्निपरीक्षा

Swati
0
Newsletter - Navbharat Gold

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा में सर्वश्रेष्ठ इंफोटेनमेंट सर्विस

संडे स्पेशल

नमस्कार!
शी जिनपिंग का लगातार तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना जाना तय है। मशहूर मैगजीन द इकॉनमिस्ट का मानना है कि अगर कोई अनहोनी न हो, तो जिनपिंग बतौर राष्ट्रपति चौथा कार्यकाल भी पूरा कर सकते हैं। अगर उन्हें चौथा कार्यकाल मिलता है, तो वह 2032 में खत्म होगा। उस वक्त जिनपिंग की उम्र 79 साल होगी, जबकि माओ त्सेतुंग 82 साल की उम्र तक चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीसी के सबसे बड़े नेता रहे थे। चीन में सुधारों की शुरुआत करने वाले तंग श्याओ फिंग भी 85 साल की उम्र में रिटायर हुए। इसलिए इकॉनमिस्ट के तर्क में दम लगता है।

चीन अतीत में बेहद शक्तिशाली साम्राज्य रह चुका है, शी देश को फिर से वैसा बनाना चाहते हैं। लेकिन, कोरोना महामारी के बाद हालात काफी बदल चुके हैं। जिनपिंग की जीरो-कोविड पॉलिसी और गलत आर्थिक नीतियों की वजह से चीन में बेरोजगारी दर बढ़ी है। औद्योगिक उत्पादन में भी गिरावट आई है। जिनपिंग पर मानवाधिकार उल्लंघन के भी आरोप लग रहे हैं। साथ ही चीन का अमेरिका और भारत जैसे देशों के साथ टकराव भी बढ़ रहा है। चिनपिंग इन सारी चुनौतियों का सामना कैसे करेंगे, इस सवाल का जवाब दे रही है हमारी आज की खास पेशकश, 'हिस्ट्री बनाने की फिराक में शी, पर होगी अग्निपरीक्षा'।

इसके अलावा आज और क्या खास है नवभारत गोल्ड पर, आप इसे नीचे न्यूजलेटर में देख सकते हैं। खबरों का मर्म गहराई से समझने के लिए सुनते रहें नवभारत गोल्ड।

हमने फायरिंग रोकी, तब हुआ पाकिस्तानी का निकाह

आपके लिए स्पेशल पॉडकास्ट | सुनिए 09:22 Mins

भारत-पाक़ की दुश्मनी से तो सभी वाक़िफ हैं। लेकिन दुश्मन देशों की सेनाओं के बीच मानवता के कुछ ऐसे क़िस्से भी हैं, जिनके बारे में जानकर इंसानियत पर ग़ुमान होने लगता है। मुश्किल हालात में भी हंसने और दुश्मन की मदद करने वाले सेना के इस अलग चेहरे को दिखा रहे हैं इंडियन आर्मी से रिटायर हुए डॉक्टर कर्नल सलिल गर्ग (इस पॉडकास्ट में तथ्यों का नाटकीय रूपांतरण किया गया है। इसका मक़सद किसी व्यक्ति, समूह और विचारधारा को ठेस पहुंचाना नहीं है)

समुद्र में भटकती रही एक कप्तान की लाश

सुनिए या विस्तार से पढ़िए | 06:09 Mins

कैप्टन डैन संदू की समुद्र में मौत हो गई। उन्हें कोविड-19 या कोई दूसरी महामारी नहीं थी। फिर भी उनकी लाश को महीनों घर जाना नसीब नहीं हुआ

banner

यह मुगल बेगम करती थी नरभक्षी बाघों का शिकार

सुनिए या विस्तार से पढ़िए | 05:28 Mins

जागीरदार परिवार में जन्मीं नूरजहां को वे काम करना पसंद था, जो तब केवल मर्दों के समझे जाते थे। इसी शौक ने उन्हें बड़ा शिकारी बना दिया

झूठी माया में फंसाएगी गुड बैड गर्ल, तापसी पन्नू ले जाएंगी टाइम ट्रैवल पर

सुनिए या विस्तार से पढ़िए | 10:09 Mins

इस बार आओ बिंज करें में बात होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म दो बारा और सीरीज मिसमैच्ड 2 की, सोनी लिव की सीरीज गुड बैड गर्ल की। साथ ही जानिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई आशिकाना और एमएक्स प्लेयर की सीरीज तू जख्म है का रिव्यू

banner

क्या बात है MBS में, जिनके आगे अमेरिका भी है पस्त

सुनिए या विस्तार से पढ़िए | 09:38 Mins

Biden meets crown prince MBS: अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन से पहले ओपेक ने क्रूड ऑयल का उत्पादन घटाने का फैसला किया

एक किन्नर की मौत पर क्यों रोई थी मुगल बेगम?

सुनिए या विस्तार से पढ़िए | 07:37 Mins

मोहम्मद शाह रंगीला की मौत के बाद एक किन्नर इतना ताकतवर हो गया कि मुग़ल दरबार में खड़े होकर सीधे वज़ीर को चुनौती देने लगा

लॉग इन करें और पाएं 15 दिन का अनलिमिटेड इस्तेमाल और आकर्षक टाइम्स रिवॉर्ड पॉइंट्स!
  • ढेरों स्पेशल पॉडकास्ट सीरीज आपकी अपनी भाषा हिंदी में
  • बिना विज्ञापन के सुनें कभी भी कहीं भी, आप ऑडियो डाउनलोड भी कर सकते हैं
  • नवभारत टाइम्स ई-पेपर के सभी एडिशंस का अनलिमिटेड ऐक्सेस बिल्कुल फ्री
  • गोल्ड मेंबर को मिलेंगे खास फायदे और आकर्षक रिवॉर्ड पॉइंट्स
हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुड़ें
FacebookTwitterfb

नवभारत टाइम्स की पेशकश

हिन्दी हैं हम! भारत की दुनिया, दुनिया में भारत

Copyright @ 2020 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved.
For reprint rights: Times Syndication Service
If you want to unsubscribe the service, please click here

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)