UP Weekly Weather Report: यूपी में ठंड और कोहरे का तेवर नहीं हो रहा है कम, जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम Feb 7th 2022, 02:56, by ABP Ganga
UP Weekly Weather and Pollution Report: यूपी में भीषण ठंड और कोहरे में कमी नहीं आ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से आज और कल कोल्ड डे रहने की संभावना जताई है. इसका मतलब है कि अभी दो दिन और कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसके साथ-साथ अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों में रात या सुबह के कुछ घंटों के दौरान घना या बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.

[tw]https://twitter.com/Indiametdept/status/1490221563043790849[/tw]

आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्द दिन रहने के बाद इसमें कमी आने संभावना है. साथ ही विभाग की ओर से रविवार को कहा गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान यूपी के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय बहुत घने कोहरे की छाने की संभावना है. वहीं 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है. बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है.

[tw]https://twitter.com/Indiametdept/status/1490221573365977095[/tw]

जानें, यूपी के बड़े शहरों में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

लखनऊ

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आज घना कोहरा छाया रहेगा. कल मध्यम कोहरा रहेगा. 9 फरवरी को बारिश हो सकती है. 10 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. इसके बाद पूरे हफ्ते सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा, दिन में मौसम साफ रहेगा. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 218 है.

[tw]https://twitter.com/Indiametdept/status/1490221565149343745[/tw]

वाराणसी

वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आज और कल घना कोहरा छाया रहेगा. 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. इसके बाद पूरे सप्ताह सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप रहेगा. दिन में मौसम साफ हो जाएगा. वहीं हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 201 है.

प्रयागराज

प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज और कल सुबह में कोहरा छाया रहेगा और दिन में मौसम साफ हो जाएगा. 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. इसके बाद पूरे सप्ताह सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप रहेगा. बाद में मौसम साफ हो जाएगा. इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 205 है.

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज घना कोहरा छाने के साथ-साथ कोल्ड डे कंडीशन रहेगा. कल सुबह में कोहरा और दिन में मौसम साफ रहेगा. 9 फरवरी को बारिश हो सकती है और 10 फरवरी को भी बादल छाए रहेंगे. इसके बाद पूरे सप्ताह कोहरा छाने के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा. इस हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 243 है.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=kGi3INlHFXg[/yt]

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज घना कोहरा छाने के साथ-साथ कोल्ड डे कंडीशन रहेगा. कल सुबह में घना कोहरा रहेगा. 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है. इसके बाद पूरे हफ्ते कोहरा छाने के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा. इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 151 है.

अयोध्या

अयोध्या में आज अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज और कल मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने की संभावना है. 9 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है. इसके बाद पूरे हफ्ते धूप निकलेगी. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 151 है.

मेरठ

अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज सुबह में कोहरा और दिन में मौसम साफ रहेगा. 8 और 9 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है. इसके बाद पूरे सप्ताह सुबह में कोहरा छाने के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 281 है.

आगरा

आज अधिकतम तापमान 23 और मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज कोहरा छाया रहेगा और कल आसमान में बादल दिखेंगे. 9 फरवरी को बादल छाने के साथ-साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद पूरे सप्ताह सुबह में कोहरा छाया रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा. हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में 218 है.

ये भी पढ़ें-

BJP Candidate List 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन नेताओं को बनाया उम्मीदवार

UP Election 2022: 'सरकार बनने पर पुलिस भर्ती की आयु सीमा में देंगे ढील', अखिलेश यादव का बड़ा एलान