Know which foods trigger asthma disease and which foods give relief | जानिए कौन से फूड्स दमा की बीमारी को ट्रिगर करते हैं, क्या खाने से मिल...

Swati
0
Online Studyiq
Provides Daily current affairs 
Know which foods trigger asthma disease and which foods give relief | जानिए कौन से फूड्स दमा की बीमारी को ट्रिगर करते हैं, क्या खाने से मिल सकती है राहत
Feb 23rd 2022, 13:10, by Online Studyiq Team


42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्थमा की बीमारी से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर्स दमा के मरीजों को हमेशा इनहेलर साथ रखने की सलाह देते हैं क्योंकि इसका अटैक कभी भी आ सकता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि खाने-पीने की किन चीजों से अस्थमा में राहत मिलती है और कौन सी चीजें खाकर आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

अस्थमा में ये फूड्स लेना जरूरी

अस्थमा में हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए।

अस्थमा में हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए।

  • विशेषज्ञों के अनुसार, दमा की बीमारी में ऑक्सिजन की कमी भी हो सकती है। यदि आप इसके मरीज हैं तो अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो खून में ऑक्सिजन की मात्रा बढ़ाने में मददगार हैं। जैसे- अनार और चुकंदर।
  • विटामिन D से अस्थमा के मरीजों, खासकर बच्चों, को आराम मिल सकता है। 6 से 15 साल के बच्चों को विटामिन D की कमी नहीं होनी चाहिए। सूरज की रोशनी इस न्यूट्रिएंट का सबसे अच्छा सोर्स है। इसके अलावा अंडे, साल्मन फिश, सोया मिल्क और संतरे के जूस से भी विटामिन D की पूर्ति की जा सकती है।
  • विटामिन A से अस्थमा अटैक आने का खतरा कम होता है। इससे फेफड़े अच्छी तरह काम करते हैं। विटामिन A के अच्छे सोर्स गाजर, शकरकंद और हरी पत्तेदार सब्जियां हैं।
  • मैग्नीशियम से आपके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। डार्क चॉकलेट, कद्दू के बीज, पालक, साल्मन फिश जैसी चीजें मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं।
  • सेब फल खाने से अस्थमा अटैक आने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही केला भी बच्चों में अस्थमा की समस्या को कम करने में मदद करता है। केले में पोटेशियम होता है, जिससे फेफड़ों की फंकशनिंग बेहतर होती है।

अस्थमा है तो इन फूड्स से बचें

जंक फूड से बच्चों में अस्थमा के गंभीर होने का खतरा ज्यादा होता है।

जंक फूड से बच्चों में अस्थमा के गंभीर होने का खतरा ज्यादा होता है।

  • ज्यादा गैस बनाने वाली चीजें जैसे बीन्स, पत्तागोभी, लहसुन, प्याज, तला खाना, सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स से अस्थमा मरीजों को दूर रहना चाहिए। पेट में ज्यादा गैस बनने पर डायाफ्राम पर प्रेशर पड़ता है। ज्यादा एसिडिटी सीने में जकड़न और दर्द बढ़ा सकती है। इससे अस्थमा की परेशानी हो सकती है।
  • जंक फूड खाने से बच्चों में अस्थमा के गंभीर होने का खतरा ज्यादा होता है।
  • जिन चीजों में सलफाइट होता है, उनसे दूर रहना चाहिए। ये अस्थमा को ट्रिगर कर सकते हैं। वाइन, अचार, बॉटल में बिकने वाला नींबू पानी और मारास्चिमो चेरी इसके कुछ उदाहरण हैं।
  • आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव अस्थमा की बीमारी को भड़का सकते हैं। ये केमिकल सिर्फ फेफड़ों ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।)

खबरें और भी हैं…

The post Know which foods trigger asthma disease and which foods give relief | जानिए कौन से फूड्स दमा की बीमारी को ट्रिगर करते हैं, क्या खाने से मिल सकती है राहत appeared first on Online Studyiq.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)