- Hindi News
- Happylife
- Does Your Blood Pressure Also Get Low Frequently? Know Its Causes, Symptoms And Methods Of Prevention
लो ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम है। हम व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते, जिसके चलते ऐसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की वजह, लक्षण और बचाव के तरीके।
क्यों होती है लो ब्लड प्रेशर की परेशानी?
नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है।
लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं। Healthline.com के अनुसार, यदि आपके ब्लड का प्रेशर 90/60 mm Hg होता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है।
ब्लड प्रेशर दिन में कई बार कम और ज्यादा होता है। ये एक नॉर्मल प्रक्रिया है जिसके जरिए आपके दिमाग, दिल और फेफड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सिजन मिलती है। ब्लड प्रेशर आपके शरीर की पोजीशन के अनुकूल एडजस्ट होता है। उदाहरण के लिए, सोते वक्त या झटके से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
वैसे तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती, लेकिन कई मामलों में लो ब्लड प्रेशर आपके शरीर की दूसरी तकलीफों को उजागर कर सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
कंफ्यूजन और चक्कर आना लो ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं।
- धुंधला दिखना
- कंफ्यूजन
- ठंड लगना
- प्यास लगना
- अवसाद/ डिप्रेशन
- सांस की गति कम-ज्यादा होना
- थकान
- चक्कर आना
- पसीना आना
- बेहोशी
शॉक, स्ट्रोक और हार्ट संबंधी गंभीर बीमारियां होने पर भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल कैसे करें?
लो ब्लड प्रेशर बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी का एक साइड इफेक्ट है।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें। डीहाइड्रेशन से भी ब्लड प्रेशर कम होता है। दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना जरूरी है।
- न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें। लो ब्लड प्रेशर बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी का एक साइड इफेक्ट है। विटामिन B12, फोलिक एसिड, आयरन की कमी से खून की कमी हो सकती है। इससे ब्लड प्रेशर कम होने की संभावना होती है।
- एक बार में ज्यादा न खाएं। हमें एक बार में पेट भरके खाने की आदत होती है, जो नुकसानदायक है। वही खाना 2-3 बार में धीरे-धीरे खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है।
- खाने में नमक ज्यादा लें। सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा ही बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- शराब का सेवन न करें। शराब कई तरह से हमारी बॉडी को डैमेज करती है। इसे पीने से डीहाइड्रेशन होता है, जिससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।
- डायबिटीज की जांच करवाएं। डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
- थायरॉयड की जांच करवाएं। इससे भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।
- इन्फेक्शन्स से बचें। कोई भी वायरल, फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन है तो उससे जल्दी छुटकारा पाने की कोशिश करें। ये आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।
(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इलाज/बचाव के उपाय अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें।)
खबरें और भी हैं…