| प्रॉपर्टी में हिस्सा ना देने पर गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला Feb 7th 2022, 16:01 वाराणसी में संपत्ति के लिए एक बेटे ने अपने ही पिता पर सोमवार को जानलेवा हमला कर दिया। मामला सिगरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर का है। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बुजुर्ग की तहरीर पर बेटे के खिलाफ सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौनपुर स्थित राजा बाजार निवासी रुद्रदेव सिंह (70) की वाराणसी में भी संपत्ति है। बताया जा रहा है कि उसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपए है। रुद्रदेव के दो बेटे हैं। बड़े बेटे बसंत देव से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले वह छोटे बेटे देवेश देव सिंह के साथ गांधीनगर स्थित अपने होटल में ठहरे थे। सोमवार को बड़े बेटे बसंत ने संपत्ति में हिस्सा देने के लिए पिता पर दबाव बनाया। छोटे बेटे देवेश ने बताया कि पिता के इनकार किया, तो बसंत ने पास में रखे हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। |