UPTET Answer Key 2021:
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी आज यानी 27 जनवरी, 2022 को जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्तियां भी मांगी जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवार प्रति प्रश्न शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपत्ति दर्ज करवाने के लिए विंडो 1 फरवरी, 2022 तक खुली रहेगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड से ही प्राप्त की जाएंगी। फाइनल आंसर की 23 फरवरी तक जारी होने की संभावना है और परिणाम 25 फरवरी, 2022 तक आने की उम्मीद है।
प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम तैयार किए जाएंगे। यूपीटेट आंसर की 2022 डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
How To Check UPTET Answer Key 2021
आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET Answer Key 2021 के लिंक पर क्लिक करें
नई टैब में अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
उम्मीदवार अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं और आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
UPTET 2021 दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया था और पेपर लीक की रिपोर्ट सामने आने के बाद पेपर को तुरंत रद्द कर दिया गया था। तब परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी अब आज जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
]]>