UK Election 2022: कांग्रेस से निष्कासित किशोर उपाध्याय बीजेपी में हुए शामिल, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
कांग्रेस से निष्कासित उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से बतौर बीजेपी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं।
किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते लिए 6 साल के निष्कासित कर दिया है। उपाध्याय को पहले भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटाया गया था।
बीजेपी में शामिल होने पर किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कांग्रेस छोड़ने के कारण के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने की असली वजह तो कांग्रेस से ही पूछी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।'
आपको बता दें कि, किशोर उपाध्याय 1978 में कांग्रेस से जुड़े थे। कांग्रेस के टिकट पर ही वो 2002 और 2007 में टिहरी से विधायक चुने गए। 2014 में कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। पिछले काफी समय से उनके कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही थी।
लगातार आ रही इन खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें 12 जनवरी को ही पार्टी के सारे पदों से हटाने की घोषणा कर दी थी और भाजपा में शामिल होने के एक दिन पहले 26 जनवरी को कांग्रेस ने उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल भी दिया था।