Republic Day: आसमान में गरजे 75 एयरक्राफ्टस, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देंखे
Author -
Swati
January 26, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड का आयोजन हुआ। वायु सेना के 75 लड़ाकू विमानों ने इसमें हिस्सा लिया। अब तक का सबसे भव्य फ्लाई पास्ट आयोजित हुआ। अमृत फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन। पी। वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने कर रहे थे।
फ्लाइपास्ट में राफेल, जगुआर, सुखोई, सारंग, अपाचे, डकोटा, एमआई-17, चिनूक, डाेर्नियर, एयरक्राफ्ट को शामिल किया गया था। इस फ्लाईपास्ट के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स ने भी उड़ान भरी थी। फ्लाईपास्ट के दौरान कॉकपिट से लाइव व्यू दिखाने के लिए दूरदर्शन से को-ऑर्डिनेशन किया गया था।
गणतंत्र दिवस परेड में देश की पहली महिला राफेल जेट पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने झांकी में हिस्सा लिया। शिवांगी भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट हैं। पिछले साल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ IAF की झांकी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर जेट पायलट बनी थीं। शिवांगी सिंह बनारस से हैं। वह राफेल उड़ाने से पहले मिग-21 बाइसन विमान उड़ा चुकी हैं।