Padma Awards 2022: केंद्र सरकार ने की पद्म पुरुस्कारों की घोषणा, पूर्व सीडीएस बिपिन रावत को मरणोपरांत मिलेगा...
Author -
Swati
January 25, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले देश की महान हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। साल 2022 में चार नामी हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएग। पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया जाएगा।
इन शख्सियतों को मिला पद्म विभूषण
इस साल पद्म विभूषण मिलने वाली शख्सियतों में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) का नाम शुमार है। इन सभी को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। इनके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना है।
इन हस्तियों को मिला पद्म भूषण सम्मान
इस साल पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का ऐलान किया गया है। इनमें से दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
साथ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने जा रही है।