इंदौर:
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के शास्त्री ब्रिज से घर जा रहे एक युवक का चाइना डोर से गला कटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां शास्त्री ब्रिज से उतरने के दौरान 30 वर्षीय मुलायम सिंह का अचानक चाइना डोर से गला कट गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि, घायल युवक की हालत अब पहले से ठीक बताई जा रही है, लेकिन चाइना डोर के चलते उसके गले और हाथ पर काफी चोटें आई हैं। इसके बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भले ही इस चाइनीज मांझे पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन इसके बावजूद यह चाइना डोर शहर के कई इलाकों में धड़ल्ले बिक रही है और लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। वहीं, दूसरी ओर अब पुलिस तमाम दावे कर रही है कि इस प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर काफी प्रभावशाली कार्यवाही की गई है।
लेकिन इस तरह की घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी सख्ति के बाद भी प्रतिबंधित चाइना डोर लोगों को आसानी से मिल जाती है, जिसके चलते पक्षी के साथ-साथ अब इंसानों को भी खतरा है।
]]>