नई दिल्ली:
अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने की कीमत में तेजी से हुई है। सोमवार को सोना 185 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 48793 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 48608 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी 519 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 64422 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 64941 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लोगों के पास अभी भी सस्ता सोना-चांदी खरीदने का मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी दर्ज की जा सकती है।
ऑलटाइम हाई से सोना 7507 और चांदी 15568 रुपये मिल रहा है सस्ता
इस तरह सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 7507 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15568 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 48793 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 48598 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 44694 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 36595 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28544 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी का ताजा रेट
दिल्ली-
22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 64800
मुंबई-
22ct Gold : Rs. 47530, 24ct Gold : Rs. 49530, Silver Price : Rs. 64800
कोलकाता-
22ct Gold : Rs. 47700, 24ct Gold : Rs. 50400, Silver Price : Rs. 64800
चेन्नई-
22ct Gold : Rs. 45830, 24ct Gold : Rs. 50000, Silver Price : Rs. 64800
बंगलुरु-
22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 68800
मंगलुरु-
22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 68800
हैदराबाद-
22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 68800
अहमदाबाद-
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 49830, Silver Price : Rs. 64800
सूरत-
22ct Gold : Rs. 47000, 24ct Gold : Rs. 49830, Silver Price : Rs. 64800
नागपुर-
22ct Gold : Rs. 47530, 24ct Gold : Rs. 49530, Silver Price : Rs. 64800
पुणे-
22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 49320, Silver Price : Rs. 64800
भुवनेश्वर-
22ct Gold : Rs. 45670, 24ct Gold : Rs. 50000, Silver Price : Rs. 64800
चंडीगढ़-
22ct Gold : Rs. 46520, 24ct Gold : Rs. 49520, Silver Price : Rs. 64800
जयपुर-
22ct Gold : Rs. 47960, 24ct Gold : Rs. 50060, Silver Price : Rs. 64800
लखनऊ-
22ct Gold : Rs. 46520, 24ct Gold : Rs. 49520, Silver Price : Rs. 64800
पटना-
22ct Gold : Rs. 46780, 24ct Gold : Rs. 49320, Silver Price : Rs. 64800
]]>