नई दिल्ली:
पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर हैं। लोगों को गाड़ी चालाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसके उपर पेट्रोल पंप वाले भी लोगों को चुना लगाते हैं। लोग ठगी का शिकार होते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता। अगर आप पेट्रोल पंप पर अलर्ट रहते हैं तो आप संभावित ठगी से बच सकते हैं। लेकिन, अगर आपका ध्यान जरा सा भी चुका तो आपके साथ ठगी होने की पूरी-पूरी संभावना होती है। हम आपको आज ऐसी ठगी के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। साथ आगे से ठगी से बच भी पाएंगे।
डिजिटल मीटर वाले पंप से भरवाएं तेल
पेट्रोल पंप पर जाते ही सबसे पहले वहां का मीटर चेक करें। पंप पर अगर डिजिटल मीटर नहीं है तो तेल मत लें। बिना डिजिटल मीटर वाले पंप पर ठगी के सबसे ज्यादा संभावना होती है और इसे पकड़ पाना भी मुश्किल होता है। पेट्रोल पंप पर डिजिटल मीटर है और वो रुक-रुक कर चल रहा है तो भी सतर्क हो जाएं, क्योंकि बार मीटर रुकने से तेल का नुकसान होता है।
मीटर जरुर चेक करें
लोग जल्दबाजी में तेल डालवाने से पहले मीटर चेक नहीं करते और सीधे तेल डालने के लिए बोल देते हैं। ये गलती आप न करें। पहले मीटर को जीरो करवा दें फिर तेल लें। जब भी तेल भरवाएं तो मशीन में जोरो देखें। आप ठगी से बच जाएंगे।
मशीन की रीडिंग पर दें ध्यान
पेट्रोल पंप की मशीन पर जीरो देखने के बाद आप उसके रीडिंग पर भी ध्यान दें। तेल भरवाते समय मीटर की रीडिंग किस संख्या से शुरू हो रही है इसे भी देखें। रीडिंग अगर सीधे 10,15 या 20 से शुरू हो रहा है तो समझ जाइए की आप ठगी का शिकार हो रहे हैं। मीटर की रीडिंग 3 अंक से शुरू होनी चाहिए।
]]>