Aaj Ka Rashifal 25 January 2022:
आज दिनांक 25 जनवरी 2022 और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपके भीतर नये और सकारात्मक विचार का प्रवाह हो सकता है। परिवहन से संम्बन्धित काम में आज आपको मुनाफा मिल सकता है। आज पूरे दिन शरीर स्वस्थय और मन प्रसन्न रहेगा। आज आप के मन में काफी चंचलता की स्थिति रह सकती है। संतान के विवाह की बात तय हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपके मित्रों की संख्या में वृध्दि होगी। आज आप अपनी आखों का विशेष खास ख्याल रखें। आज की परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। ऑफिस में आज उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षणिक कार्य सम्बन्ध में आज आपकी यात्रा सफल हो सकती है। नौकरी के लिये दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्र की सलाह व्यापार के लिए मददगार साबित हो सकती है। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज किसी काम को पूरा करने के लिये खुद पर भरोसा रखें। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- धानी
कर्क राशि (Cancer)
आपके धन में बढ़ोतरी होने के आसार दिखायी दे रहे है। आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको तनाव हो सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। संतान के उन्नति का योग दिखायी दे रहा है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज आपकी आर्थिक स्थिति सब प्रकार से बेहतर बनी रहेगी। आज कोई नया व्यपार शुरू करना चाहते है तो दिन शुभ है। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम दोनो प्राप्त होगा। जीवन में आज लाभ के कई अवसर मिल सकते है। शिक्षा में आज आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नये सकारात्मक बदलाव आ सकते है। नूतन आर्थिक रिश्ते बनने का योग दिखायी दे रहे है। संतान के प्राप्ति के योग दिखायी दे रहे है। बेरोजगार को दूर करने वाले आपके प्रयास सार्थक हो सकते है। शैक्षणिक कार्यो में आज आपका दिन अच्छा और सफल रहने वाला है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
आज आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। घर और व्यवसाय में उचित तालमेल बनाकर रखने से आज आपका दिन बेहतर व्यतीत होगा। नस संम्बन्धी बीमारी आपको आज परेशान कर सकती है। भूमि-भवन का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- दूधिया
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवाद से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। कागज और प्रिन्टिंग के काम से आप लाभ प्राप्त सृकर सकते है। कालेज में आज आप कला और संगीत के कार्यक्रम अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
नये निर्माण कार्य की योजना पूर्ण हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी से भी सुख की प्राप्ति होगी। पुस्तकीय ज्ञान से आज आपका मन दूर जा सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य के विषय में आज चिन्तित रह सकता है। आवास निर्माण के लिये आज आपको बैंक से लोन प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण स्थिति रह सकती है। आज आपके मन में अति उत्साह की स्थिति रह सकती है। आज शाम के लवपार्टनर के साथ किसी घूमने के स्थान पर जा सकते है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काफी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज पैसों से संबंधित आपको किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। आज व्लड शुगर आपको परेशान कर सकता है। किसी तरह के पारिवारिक विवाद के आपको नहीं पड़ना चाहिये। आज आपका दिन कुछ समय अध्यात्म और पूजा पाठ में लग सकता है। दाम्पत्य सुख आज आपका अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
मीन राशि (Pisces)
आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। राजकीय कार्य कलाप में आज विलम्ब संभव है। कारोबार में आ रही आपकी सभी परेशानियां आज आप दूर करने में सक्षम रहेगे। घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। लव रिलेशन को लेकर किसी तरह का लूज टाक से साथी नाराज हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
]]>