सनी लियोनी इन दिनों अपनी अगली फिल्म वन नाइट स्टैंड को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म से पहले ही बताया है कि 'वन नाइट स्टैंड' है क्या बला।
22 अप्रेल को रिलीज होने वाली 'वन नाइट स्टैंड' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में सनी बेहद हॉट नजर आ रही हैं। फिल्म की थीम को बताते हुए भी एक पोस्टर रिलीज किया गया है।
सनी लियोनी की ये फिल्म एक रात के लिए किसी के साथ संबंध बनाने के बारे में है। इस तरह के संबंधों का चलन पिछले कुछ सालों में बड़े शहरों में बढ़ा है। इसी को फिल्म दिखाती है।
सनी लियोनी की इस फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, एक रात के लिए सिर्फ सेक्स, कोई भावानात्मक रिश्ता नहीं।
इस फिल्म में सनी के साथ तनुज विरानी लीड भूमिका में दिखाई देंगे।
सनी लियोनी की इस फिल्म की थीम को देखते हुए इसमें काफी बोल्ड सीन होने की बात भी कही जा रही है।
