Sunny Leone Wants To Promote Mastizaade On Bigg Boss / जरीन डेजी से सबक ले सलमान के 'घर' जाना चाहती हैं सनी

Swati
0
सनी लियोनी सलमान खान के दर्शकों पर प्रभाव को खूब जानती हैं। इसलिए वो उनसे मिलने को ख्वाहिशमंद हैं। उन्होंने इस बाबत खुलकर बात कही है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के हिट होने में जरीन खान और डेजी शाह के बोल्ड सीन को सबसे खास वजह माना जा रहा है। लेकिन साथ ही सलमान खान भी इससे जुडे हैं।

हेट स्टोरी 3 के दौरान फिल्म की दोनों हीरोइने लगातार सलमान का नाम किसी ना किसी तरह लेती रहीं। कभी डेजी शाह का रोल बढ़वाने को लेकर तो कभी जरीन ने अपने बोल्ड सीन को लेकर उनका नाम उछाला। अब लगता है, इससे सनी भी सीख रही हैं।

सनी लियोनी की फिल्म 'मस्तीजादे' अगले साल 29 जनवरी को रिलीज हो रही है। सनी को इस फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं। वो हर हाल में फिल्म को हिट देखना चाहती हैं। लेकिन फिल्म को हेट स्टोरी 3 जैसी पब्लिसिटी नहीं मिल रही है। इसलिए वो सलमान से सहारा चाहती हैं।

सनी लियोनी का कहना है कि उनकी ये इच्छा है कि वो बिग-बॉस में आकर अपनी फिल्म मस्तीजादे का प्रमोशन करें। सनी का कहना है, कि इससे फिल्म को काफी फायदा मिलेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)