हरियाणा में महिला आईपीएस अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच हुए विवाद और ऑपरेशन के कारण कई लोगों की आंखों की रोशनी जाने से उपजे मामले की गहमागहमी के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री और शाह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के ताजा सियासी मुद्दों और विधानसभा सत्र पर चर्चा की। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की और संसदीय सौंध में भी कुछ समय बिताया।
इस बीच मुख्यमंत्री ने अंबाला छावनी में आंखों के ऑपरेशन में हुए हादसे में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की घोषणा की है।
खट्टर ने कहा कि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। भावी कार्रवाई के लिए सरकार कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ रवाना होने से पहले संघ के एक वरिष्ठ नेता से भी मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया कि 23 साल में पहली बार एक साल में राज्य विधानसभा के तीन सत्र हुए हैं। अध्यक्ष शाह से मुलाकात के दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति और ताजा विवाद पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि खट्टर ने बुधवार को ही संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की। उनकी बृहस्पतिवार को भी संघ के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की योजना है। बताते हैं कि संघ नेता को उन्होंने राज्य में गोहत्या और गोमांस बिक्री के खिलाफ बनाए कठोर कानून की जानकारी दी है।