Bajirao And Mastani’s Descendants Blast Sanjay Leela Bhansali / 'ये सब गलत है, इसे देखकर हमारा दिल बैठा जा रहा है'

Ramandeep Kaur
0
'बाजीराव मस्तानी' को लेकर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और नई मुश्किल फिल्म पर आ गई है।

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कई साल पहले मराठा पेशवा बाजीराव उनकी पत्नी काशीबाई और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का इरादा किया। आखिरकार उन्होंने अब इस पर फिल्म बनाई है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं वाली 'बाजीराव मस्तानी' बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन फिल्म को लेकर एक के बाद एक मुश्किल सामने आ रही है।

बाजीराव और मस्तानी के वंशजों ने कोर्ट में फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए याचिका दायर की हुई है। अब बाजीराव और मस्तानी के वंशजों ने साथ में आकर बताया है कि आखिर उनकी फिल्म को लेकर परेशानी क्या है और वो ट्रेलर के रिलीज होने के बाद क्यों लगातार परेशान हैं।

वंशजो की ताजा नाराजगी हाल ही में रिलीज हुए गाने 'पिंगा' को लेकर है। बाजीराव के वंशजों का मानना है कि गाने में अश्लील तरीके से काशीबाई और मस्तानी के किरदार को दिखाया गया है। पुणे की एक सामाजिक कार्यकर्ता के अनुसार सांस्कृतिक खेल को गाने में अश्लीलता से दिखाया गया।

इंडियन एक्सप्रेस बाजीराव पेशवा के वंशज उदय सिंह और जुल्फिकार बहादुर व उस्मान बहादुर (मस्तानी के वंशज) ने कहा कि फिल्म में आप कुछ भी नहीं दिखा सकते हैं। उन्होंने ना सिर्फ रोमांटिक दृश्यों पर आपत्ति जताई बल्कि युद्ध के सीन पर भी सवाल उठाया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)