मुंबई की धर्मगुरु राधे मां पर वहीं की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को धर्मगुरु ने प्रताड़ित किया है।महिला का ने आरोप लगाया है कि राधे मां के 'आदेश' पर उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने यह आरोप लगाया है कि राधे मां ने दहेज के लिए उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया है।
महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस इस मामले में राधे मां से भी पूछताछ करेगी और अगर इन पर लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो इन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा
राधे मां की योग्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के जिन गानों पर कोई डांस नहीं कर सकता उस पर भी राधे मां बेहतरीन और लुभावन डांस करने का माद्दा रखती हैं। अगर आप कभी भी फिल्मी गानों पर ठुमकती हुई राधे मां नजर आ जाएं तो आश्चर्यचकित मत होइएगा।
मुंबई की निक्की के अनुसार उसकी शादी 2012 में वहीं के नकुल गुप्ता से हुई थी। नकुल के मामा मनमोहन गुप्ता के घर में राधे मां रहती हैं जिन्हें उनका पूरा परिवार मानता है।
नकुल के परिवार वालों ने दोनो की शादी भी राधे मां के कहने पर ही तय की गई थी। निक्की का आरोप है कि शादी से उसके ससुराल वालों और राधे मां की मांगे शुरु हो गई थीं।
निक्की के भाई रौनक के अनुसार नकुल के परिवार वाले चाहते थे कि राधे मां के के लिए एक हेलीकॉप्टर, शादी तक पहुचंने के लिए मर्सिडीज कार, शादी के दौरान राधे मां के प्राक्ट्य के लिए एक क्रेन, गोल्ड नेकलेस, डिजाइनर लंहगा और श्रृंगार के सामान की फरमाइश की थी, जिसका कुल खर्चा लगभग 7 लाख रुपए के करीब था।
निक्की के मुताबिक जब नकुल और राधे मां की मांगो को उनके परिवार वालो ने नकार दिया तो उसी के साथ उनके लिए दिक्कते खड़ी की जाने लगीं। निक्की ने कहा कि शादी होने के बाद उसकी जिंदगी में राधे मां की दखल शुरु हो गई।