Minister anil vij says about yakub meman hanging / 40 महान लोग चाहते थे याकूब की फांसी रुकवाना

Swati
0
आतंकी याकूब मेमन की फांसी पर हरियाणा के सेहत मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके टिप्पणी की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश के चालीस महान लोग चाहते थे कि मुंबई बम विस्फोटों के दोषी याकूब को फांसी न लगाई जाए। पहले था अली बाबा और चालीस चोर, परंतु अब है याकूब मेमन और चालीस बैंगन। 

याकूब मेमन की फांसी रुकवाने के लिए चालीस महान लोगों ने कोशिश की थी। इस ट्वीट में सेहत मंत्री ने उन चालीस नामों का खुलासा नहीं है, जो याकूब की फांसी को रुकवाना चाहते थे। 

न ही सेहत मंत्री इस बारे में इससे ज्यादा कुछ कहना चाहते हैं। वे इस बात का भी इशारा नहीं कर रहे हैं कि ये चालीस महान लोग किस राजनीतिक पार्टी या संगठन� के हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)