IGNOU will give DR. Abdul Kalam Award for education in Convocation / डीयू में दाखिलों के बाद अब सियासत की बारी

Swati
0
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के 
लिए डॉ. अब्दुल कलाम अवार्ड भी दिया जाएगा।

समारोह यूट्यूब के अलावा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी लाइव टेलीकास्ट होगा, जोकि दुनियाभर में दिखेगा। इसमें दिसंबर 2013 से जून 2014 तक पासआउट 1 लाख 90 हजार 803 छात्रों को डिग्री व डिप्लोमा दिए जाएंगे।

मैदानगढ़ी स्थित इग्नू मुख्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में पीएचडी व एमफिल स्कॉलर्स को ही डिग्री व अवार्ड दिए जाएंगे। जबकि बाकी डिग्री व डिप्लोमा छात्र इसे संबंधित रीजनल सेंटर से ले सकेंगे।

समारोह में यूजीसी के पूर्व चेयरमैन व विख्यात शिक्षाविद् व महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष प्रो. हरि गौतम मुख्य अतिथि और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डीपी सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। 

समारोह में 90 स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रो. राम रेड्डी अवार्ड, कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया अवार्ड, मदर टेरेसा अवार्ड व प्रो. ग्रोवर अवार्ड के तहत छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। 

समारोह में 81 पीएचडी, 27 एमफिल, 47198 मास्टर डिग्री, 75305 बैचलर डिग्री, 40733� डिप्लोमा, 17939 सर्टिफिकेट व� 10520 प्राइमरी एजुकेशन में डिप्लोमा शामिल हैं। 

बता दें कि इग्नू में 228 एकेडमिक प्रोग्राम के तहत 67 रीजनल सेंटर में 3000 स्टडी सेंटर हैं। जबकि 30 लाख से अधिक छात्र भारत समेत विदेशों में शिक्षा ले रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले होने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी शुरू होने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) 27 अगस्त को होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

वहीं डीयू प्रशासन ने मंगलवार को छात्र संगठन चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति करके छात्र राजनीति को गरमा दी है।

डीयू प्रशासन ने शिक्षण सत्र 2015-16 के लिए होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव के लिए केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रो. डीएस रावत को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)