फेसबुक पर गाजियाबाद की लड़की से दोस्ती कर एक युवक ने उसे दिल्ली के साकेत स्थित पीवीआर बुलाया। यहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ पार्किंग में खड़ी अपनी कार में दुष्कर्म किया।
पार्किंग में मौजूद गार्ड ने लड़का-लड़की को कार में संदिग्ध देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान सिकंदराबाद, यूपी निवासी मो.साजिद (25) के रूप में हुई है। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सपना(25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहती है। कुछ समय पूर्व फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती ओखला में रहने वाले मो. साजिद से हुई।
साजिद ने एम-फार्मा कर रखा है। अक्सर साजिद और सपना की एक दूसरे से मुलाकात होने लगी। मुलाकात में साजिद ने सपना को नौकरी दिलाने का वादा किया।
आरोप है कि शनिवार को कॉल कर साजिद ने सपना को नौकरी के लिए कुछ लोगों से मिलवाने के बहाने दिल्ली बुला लिया।
वह शाम के समय सपना को लेकर पीवीआर साकेत पहुंच गया। यहां वह एक रेस्तरां में पहुंचे। साजिद ने धोखे से सपना को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
आरोप है कि साजिद उसे पार्किंग में सुनसान जगह खड़ी अपनी वैगनआर कार में ले गया और सपना से दुष्कर्म किया।
गार्ड ने संदिग्ध हालत में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मेडिकल में सपना के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।