रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप से एक दिन पहले शनिवार को मॉल्स और मार्केट में इससे जुड़े तरह तरह के गिफ्ट सजे नजर आए।
दुकानदारों की माने तो सबसे ज्यादा मांग फ्रेंडशिप बैंड और कार्ड की रही। सेक्टर- 61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर 25ए स्थित स्पाइस और सेक्टर- 38ए स्थित जीआईपी मॉल फ्रेंडशिप डे की थीम से रंगे नजर आए।
फ्रैंडशिप बैंड, ग्रीटिंग कार्ड, डोकेरेटेड फ्लावर, टेडी बियर, फ्रेंडशिप मग समेत अन्य तरह तरह के गिफ्ट से आर्चीज गैलरी सजी नजर आई है। दुकानदारों का कहना है कि फ्रेंडशिप फोटो फ्रेम भी डिमांड में है।
जीआईपी मॉल स्थित एक गिफ्ट शॉप के दुकानदार विनय ने बताया कि शुक्रवार से ही गिफ्ट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। युवाओं में इसको लेकर खासा क्रेज है।
इसी मॉल के एक केक एंड पेस्ट्री शॉप के मालिक समीर ने बताया कि यू आर माई बेस्ट फ्रेंड आदि शब्द लोग केक पर लिखवा रहे हैं। दूसरी तरफ घरों में भी फ्रेंडशिप डे मनाने की तैयारी है।
सेक्टर- 21ए निवासी राधिका ने बताया कि रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण सभी दोस्त घर आ सकते हैं। छोटी से एक पार्टी रखी गई है, जिसमें सभी एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधेंगे। केक भी कटेगा।