सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। पांच दिन में ही फिल्म ने 250 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई कर ली है। सलमान फिल्म की कमाई से काफी खुश हैं। उन्होने फिल्म के मुनाफे को किसानों को देने की बात कही है।
सलमान खान अपने फैंस के बीच अपनी 'भाईजान' की छवि के लिए मशहूर हैं। सलमान ने इस छवि को दिखाते हुए फिल्म के मुनाफे का एक हिस्सा देश के परेशान हाल किसानों में दान करने की इच्छा जाहिर की है। ये जानकारी भाजपा की नेता शाइना एनसी ने दी है।
शाइना एनसी ने पीटीआई को बताया कि 'बजरंगी भाईजान' के प्रोड्यूसर सलमान खान और आर. वेंकटेश ने फिल्म का मुनाफा किसानों को दान करने की इच्छा जताई है।
भाजपा नेत्री शाइना एनसी ने निर्देशक कबीर खान और सलमान की बहन अलविरा अग्निहोत्री के साथ महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से से मुलाकात की है। उन्होंने राजस्व मंत्री को 'बजरंगी भाईजान' देखने का न्यौता भी दिया है।
देश में खेती की तंगहाली से परेशान किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में यदि सलमान की फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा देश के गरीब किसानों को मिलता है, तो ये निश्चित ही कर्ज से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत होगी।
'बजरंगी भाईजान' ईद पर रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद शुरूआती पांच दिनों में ओवरसीज कमाई 250 करोड़ रुपये है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि सलमान फिल्म के एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं।