Hpu and hptu announce result. / एमसीए और बीए सेकंड का परिणाम घोषित

Swati
0
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च 2015 में ली गई बीए ऑनर्स सेकेंड ईयर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसका परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv पर उपलब्ध है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने वीरवार को एमसीए छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम 98 फीसदी रहा है।

उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज ऊना की ज्योति शर्मा प्रदेश भर में प्रथम रही हैं। ऊना कॉलेज की ही पूजा देवी दूसरे, विजय कुमार तीसरे और रेणू वाला चौथे स्थान पर रही हैं। एलआर सोलन की पूनम पांचवें स्‍थान पर रही।

वहीं, ऊना कॉलेज के अमनप्रीत शर्मा छठे, सोनिया सातवें, कल्पना आठवें, मनीषा और नेहा नौवें, जबकि एलआर सोलन की बिंदु बाला दसवें स्थान पर रही हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)