शहर के लोगों को बिजली और पानी के बिल जमा करने के लिए ई-संपर्क सेंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी। यूटी प्रशासन ने वीरवार को बिजली और पानी के बिलों की ई-पेमेंट सेवा शुरू कर दी है। लोग घर बैठे या देश के किसी भी हिस्से से ई-पेमेंट पोर्टल पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
बिलों का पुराना रिकार्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध होगा। ई पेमेंट पोर्टल स्पिक द्वारा तैयार किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनपी) को भी शामिल किया गया है। पहले चरण में 42 बैंकों के कार्ड धारक बिल भरने के लिए ई -बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
सेक्टर-9 यूटी सचिवालय में वीरवार सुबह एडवाइजर विजय कुमार देव ने सेक्रेटरी आईटी एसबी दीपक कुमार और डायरेक्टर आईटी प्रिंस धवन की मौजूदगी में चंडीगढ़ में ई पेमेंट सर्विस www.samparkchd.nic.in का शुभारंभ किया। देव ने इस मौके पर ई पेमेंट पोर्टल लांच किया।
देव ने बताया कि ई पेमेंट सर्विस शुरू होने से नेट बैंकिंग, किसी भी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बिजली और पानी के बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर के अधिकतर लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं, ऐेसे में नए सुविधा काफी फायदेमंद रहेगी।
2 अक्तूबर तक सभी पेमेंट होंगे ऑनलाइन
देव ने बताया कि शहर के लोगों द्वारा यूटी प्रशासन के पास जमा होने वाली सभी पेमेंट अब ऑनलाइन होगी। देव ने बताया कि आईटी विभाग को 2 अक्तूबर तक सभी पेमेंट को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। पेमेंट की सुविधाएं मोबाइल पर भी मिल सकेंगी। जल्द ही यूटी प्रशासन बिलों के भुगतान के लिए मोबाइल एप भी लांच करेगा।
लीज होल्ड का पेमेंट भी ई-संपर्क सेंटर पर
शहर में लोगों को लीज प्रॉपर्टी की पेमेंट के लिए अब भागदौड़ करनी पड़ती है। एडवाइजर विजय देव ने बताया कि जल्द ही लीज प्रॉपर्टी की फीस अब शहर के सभी ई संपर्क सेंटर पर जमा करने की सुविधा दी जाएगी। देव ने कहा कि हजारों लोगों को लीज प्रॉपर्टी की फीस जमा करने में दिक्कत आ रही है।
डेपुटेशन में नियमों होंगे फोलो
यूटी के सरकारी स्कूलों में पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर सालों से जमे शिक्षकों को वापस भेजने के विवाद पर भी एडवाइजर ने सफाई दी।
ई-पेमेंट के लिए करना होगा अतिरिक्त भुगतान
बिजली और पानी बिलों की ई पेमेंट सुविधा के लिए लोगों को कुछ अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। जानकारी अनुसार डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए 2 हजार रुपये तक की पेमेंट पर 0.75 फीसदी, 2 हजार से अधिक की पेमेंट पर 1 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कुल फीस का एक फीसदी देना होगा। सभी पेमेंट पर 14 फीसदी सर्विस चार्ज भी देना होगा। ई पेमेंट करते हुए अतिरिक्त शुल्क अलग से दिखेगा।