डूबते रूस को सिर्फ चीन का सहारा! कब तक पुतिन का साथ दे पाएंगे शी जिनपिंग ?

Swati
0
World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times
News from around the world find latest Breaking news in Hindi. World News in Hindi, International News, Global News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार Latest International news in Hindi 
डूबते रूस को सिर्फ चीन का सहारा! कब तक पुतिन का साथ दे पाएंगे शी जिनपिंग ?
Mar 1st 2022, 03:34

बीजिंग/मॉस्को : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने सोमवार को रूस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से अपने परमाणु दस्ते को अलर्ट पर रखना 'रोंगटे खड़े कर देने वाला' घटनाक्रम है। वहीं बाइडन प्रशासन ने रूसी संस्थाओं और उनके केंद्रीय बैंकों के खिलाफ सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि रूसी कार्रवाई यूक्रेन की ओर से उकसावे का नतीजा है। गुतारेस ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आपात एवं विशेष सत्र में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बढ़ती हिंसा से बच्चों सहित आम आदमी की हो रही मौतें बिल्कुल ही अस्वीकार्य हैं। 'अब बस बहुत हो गया। यूक्रेन में चल रही लड़ाई को अब रुकना होगा।' गुतारेस ने रूस से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी चीज परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को सही नहीं ठहरा सकती। चीन ने खत्म किए रूस पर लगे प्रतिबंधपहले दिन से संयुक्त राष्ट्र रूस की कड़े शब्दों में आलोचना कर रहा है। कई बड़े प्राइवेट बैंक और इक्विटी फर्म भी मास्को के खिलाफ एक वैश्विक विरोध का हिस्सा बन रहे हैं। यूरोपीय संघ ने भी रूस पर 'अब तक के सबसे सख्त' प्रतिबंध लगाए हैं। एक ओर जब पूरी दुनिया रूस पर प्रतिबंध लगा रही है तब चीन ने उससे गेहूं खरीद पर लगे सभी प्रतिबंधो को खत्म कर दिया है। रूस के पुराने दोस्त चीन का मानना है कि डोनबास क्षेत्र में रूस के लोगों पर अत्याचार और नाटो और यूरोपीय संघ की ओर से सुरक्षा चिंताओं सहित कई लंबे समय से चली आ रहीं शिकायतों ने रूस को ट्रिगर किया। नाटो की 'शीत युद्ध मानसिकता' के खिलाफ चीन यूरोपीय संघ और नॉर्डिक देशों ने सैन्य कार्रवाई चुनने के लिए मॉस्को की आलोचना की है। यहां तक कि स्विट्जरलैंड ने भी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल होने के लिए अपनी ऐतिहासिक रूप से 'तटस्थ' रवैये को छोड़ दिया है। चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसने रूस को समर्थन की पेशकश है। चीन ने तनाव को कम करने और वार्ता का आग्रह करते हुए कहा कि 'रूस और सभी देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं' को मान्यता दी जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में चीनी दूत ने नाटो की शीत युद्ध मानसिकता की भी आलोचना की है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन दे दिया है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)