दिल्ली कैंट में एक महिला ने अवैध संबंध खत्म करने के लिए पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। गिरफ्त में आई महिला ने ही इस बात का खुलासा किया।
पुलिस ने उसके अलावा पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गत 5 जून की रात धौलाकुआं के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
युवक की शिनाख्त बापा नगर करोलबाग निवासी राजदेव (21) के रूप में हुई। वह करोलबाग स्थित रैकसीन की दुकान में काम करता था। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
युवक की शिनाख्त बापा नगर करोलबाग निवासी राजदेव (21) के रूप में हुई। वह करोलबाग स्थित रैकसीन की दुकान में काम करता था। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने बताया कि राजदेव ने उस दिन फोन कर दोस्त के घर मादीपुर जाने की बात कही थी।
लेकिन जांच में पता चला कि राजदेव मादीपुर नहीं पहुंचा था। राजदेव के फोन के लोकेशन से पुलिस ने पता लगाया कि� घटना वाली रात राजदेव छतरपुर में था। उसके कॉल डिटेल से पता चला कि वह किसी महिला के संपर्क में था।
जांच में पता चला कि वह महिला करोल बाग में उसके पड़ोस में रहती थी।� पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका पति अर्जुन शाह ऑटो चालक है।
रात के समय में पति के घर से बाहर रहने के दौरान महिला का राजदेव से अवैध संबंध हो गया। एक रात महिला के बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में उसे देख लिया। उसके बाद महिला के पति ने करोलबाग में ही दूसरी जगह पर किराए का मकान ले लिया।
बावजूद राजदेव महिला पर मिलने का दवाब बना रहा था। उसके बाद महिला ने राजदेव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने पति और उसके दोस्त व पेशे से ऑटो चालक वेस्ट पटेल नगर निवासी अखिलेश कुमार तिवारी (28) के साथ मिलकर राजदेव की हत्या कर दी।
लाश को ऑटो में ले जाकर दिल्ली कैंट इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के पति और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पीड़ित के तीन मोबाइल, गला घोंटने में इस्तेमाल प्लास्टिक रस्सी, ऑटो और पीड़ित के दो मेमोरी कार्ड बरामद किए हैं।