5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर

Swati
0
क्रिकेट – Sportzwiki Hindi
 
5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर
Feb 1st 2022, 12:29, by VIKARN RAJ VERMA

rcb auction
rcb auction

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है. इस नीलामी में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जैसे कैप्टन मटेरियल खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगनी तय है. इस खिलाड़ी के अलावा 4 अन्य आईपीएल के खिलाड़ी हैं जो आरसीबी, केकेआर और पंजाब के कप्तान बनने की होड़ में शामिल हो सकते है. जिसे देखते हुए बड़ी बोली लगनी तय है.

1. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर 14

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर, मीडिल ऑर्डर के शानदार प्लेयर होने के साथ-साथ बेहतरीन कप्तान भी हैं. गौतम गंभीर के दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी छोड़ने के बाद मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी सौंपी.

अय्यर ने एक लीडर की भांति टीम को एकजुट करते खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन करवाते हुए दिल्ली को सशक्त टीम बनाई. वहीं, अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल तक पहुंचाई.14वें सीजन में श्रेयस के चोटिल होने पर रिषभ पंत को फ्रेंचाइजी ने जिम्मेदारी सौंपी दी.

जो फेंचाइजी मध्यक्रम के बल्लेबाज के साथ कप्तान की खोज कर रही है उसके लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)परफेक्ट हैं. खासकर अय्यर को कप्तान बनाने के लिए पंजाब की टीम भारी-भरकम राशि चुका सकती है. पंजाब के पास फिलहाल रिटेंशन के बाद सबसे ज्यादा पर्स में राशि पड़ा हुआ है.

श्रेयस अय्यर ने अब तक खेले गए 87 IPL मुकाबले में 12 बार नाबाद रहते हुए 31.66 की औसत और 123.95 की स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं. अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में 16 अर्धशतक भी लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 196 चौके और 88 छक्के भी निकले हैं.

2. डेविड वार्नर (David Warner)

5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर 15

डेविड वार्नर का पिछले 7 सालों से सनराइजर्स के साथ चला आ रहा साथ छूट गया है. रिलीज होते ही वार्नर ने अब हैदराबाद के साथ पारी समाप्ति की सोशल मी़डिया पर घोषणा की. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2014 (IPL 2014) में खरीदा था. वहीं, टीम ने अगले साल उन्हें कप्तान बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी जिस पर खरा उतरते हुए वार्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2016 में आरसीबी को हराकर एसआरएच को दूसरी ट्रॉफी जीताई थी. इस साल वार्नर का बल्ला जमकर चला था.

वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 95 पारियों में 49.56 की शानदार औसत और 142.59 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट 4014 रन बनाए हैं. जबकि पूरे आईपीएल करियर में वार्नर ने 150 मैचों की 150 पारियों में 19 बार नाबाद रहते हुए 41.59 की बेहतरीन औसत और 139.96 की दमदार स्ट्राइक रेट से 5449 रन बनाए हैं. इस दौरान वार्नर ने 4 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं, उनके बल्ले से 525 चौके और 201 छक्के निकले हैं.

कंगारू ओपनर आईपीएल में तीन बार ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. वार्नर बतौर कप्तान अपनी छाप आईपीएल में छोड़ चुके हैं ऐसे में IPL 2022 Mega Auction में इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लग सकती है. इस खिलाड़ी ओपनर से ज्यादा कप्तान बनाने के लिए फ्रेंचाइजी पीछे भागेगी. टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया को दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

3. इशान किशन (Ishan Kishan)

5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर 16

भले ही इशान किशन का आईपीएल में 2021 का सीजन बढ़िया नहीं गया हो लेकिन 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. इशान ने 14 मैचों की 13 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 57.33 की शानदार औसत और 145.76 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 4 हाफ सेंचुरी भी निकला था लेकिन दुर्भाग्य से शतक से चूक गए थे. आईपीएल करियर में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है. वहीं, इस सीजन में किशन से सबसे ज्यादा 30 छक्के जड़े थे.

जबकि 2021 आईपीएल के 10 मैचों में इशान के खिल में भारी गिरावट देखने को मिला था जब 10 मैच खेलकर 26.77 की औसत से वो 241रन ही बना सके थे वो भी तब जब आखिरी लीग मैच में उन्होंने 84 रनों की विध्वंसक पारी खेली थी. मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़े अंतर से हराना था. किशन ने 32 गेंदें खेलकर 84 रन बनाए थे.

इस दौरान महज 16 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी थी. इंडिया की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका दौरे पर भी किशन का बल्ला जमकर चला था. किशन ने महज 19 वर्ष की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक लगाया था. किशन की कप्तानी में टीम इंडिया 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उप विजेता रही है. ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी इस युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने के लिए भी बोली लगा सकती है..

4. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर 17

IPL 2021 में Delhi Capitals के लिए खेल चुके शिखर धवन ने टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की है. आईपीएल के पिछले सीजन में उनका बल्ला बतौर सलामी बल्लेबाज खूब चला था. हालांकि, दिल्ली टीम ने धवन को रिलीज कर दिया है जिसके बाद इस खिलाड़ी पर सबकी निगाहें है. ऐसे में कप्तान की तलाश में जुटी टीमों के पास शिखर धवन के रुप में बेहतर विकल्प है जो सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाता है.शिखर धवन Sunrisers Hyderabad की कप्तानी कर चुके हैं इसके अलावा पिछले साल श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की अगुआई की थी.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पिछले सीजन में दिल्ली टीम के शीर्ष स्कोरर थे. उन्होंने पृथ्वी शा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए टीम की तरफ से 16 मैच में 39.13 की औसत से सर्वाधिक 587 रन बनाए थे. धवन ने 192 IPL मैचों में 34.63 की औसत और 126.63 की स्ट्राइक रेट से 5783 रन बनाए हैं. धवन ने इस टुर्नामेंट में 2 शतक के अलावा 44 अर्धशतक भी जड़े हैं.

5. जेसन होल्डर (Jason Holder)

5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर 18

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction)के दौरान वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर क्रिकेटर जेसन होल्डर पर RCB की टीम बड़ी बोली लगा सकती है. फ्रेंचआइजी इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का भरसक प्रयास करने के प्रयास में लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आरसीबी टीम मैनेजमेंट जेसन होल्डर को बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल करना चाहता है. होल्डर, वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

ऐसे में होल्डर आरसीबी टीम के कप्तान बनने की पहली पसंद हैं. जेसन होल्डर को कप्तान बनाने के पीछे कारण उनका अनुभव है. जेसन होल्डर के पास वेस्टइंडीज टीम को लीड करने का अच्छा खासा अनुभव है. वहीं इसके अलावा जेसन होल्डर हरफनमौला खिलाड़ी हैं जो हर तरह से टीम के लिए योगदान दे सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान लगातार 4 विकेट चटका कर सनसनी फैली दी है.

The post 5 खिलाड़ी जिन्हें कप्तान बनाने के लिए 5 टीमों के बीच IPL 2022 Mega Auction में होगी टक्कर appeared first on Sportzwiki Hindi.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)