रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 प्रति डॉलर पर

Swati
0
Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times
Latest बिज़नेस न्यूज | Latest Business News in Hindi - पढ़ें व्यवसाय की ताज़ा खबरें, नवीनतम व्यापार समाचार प्राप्त करें, कारोबार समाचार, बिज़नेस न्यूज Navbharat Times पर 
रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 प्रति डॉलर पर
Feb 1st 2022, 11:39

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) अगले वित्तवर्ष में उम्मीद से अधिक उधारी की पृष्ठभूमि में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार अपने व्यय संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए वित्तवर्ष 2022-23 में बाजार से करीब 11.6 लाख करोड़ का उधार जुटायेगी। उनके इस बयान के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया।

इसके अलावा सरकार ने कहा कि वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत होगा और वर्ष 2022-23 में यह घाटा 6.4 प्रतिशत होगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.53 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.41 के ऊपरी स्तर और 74.87 के निचले स्तर को देखा।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) पर बंद हुआ, पिछला बंद भाव 74.65 रुपये प्रति डॉलर था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 96.35 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 88.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को कुल 3,624.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848.40 अंक की तेजी के साथ 58,862.57 अंक पर बंद हुआ।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)