बजट स्पीच खत्म होते ही टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 पॉइंट से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 17,245 पर

Swati
0
बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times
बिज़नेस न्यूज हिंदी में | Business News in Hindi - पढ़ें व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें Navbharat Times पर 
बजट स्पीच खत्म होते ही टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 पॉइंट से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 17,245 पर
Feb 1st 2022, 06:44

मुंबई: मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट भाषण शुरू करने के बाद मध्य सत्र के सौदों में सेंसेक्स (BSE Sensex) 800 अंक से अधिक चढ़ गया। निफ्टी (NSE Nifty) में भी बढ़त दर्ज की गई। लेकिन जैसे ही बजट स्पीच खत्म हुई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आ गई। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टू गया और निफ्टी गिरकर 17,245 पर आ गया। बजट स्पीच के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 842.07 अंक या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 58,856.24 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 165.50 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 17,505.35 अंक पर था। उस दौरान सेंसेक्स में सबसे अधिक 5.30 प्रतिशत की बढ़त सन फार्मा () में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। 30 शेयरों में से 27 हरे निशान में थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लाल निशान में थे। बजट स्पीच के दौरान सेंसेक्स 59,032.20 के हाई तक पहुंच गया था लेकिन बजट स्पीच खत्म होने के बाद यह तुंरत 57,737.66 के लो तक आ गया। पिछले सेशन का हाल पिछले सत्र में सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 58,014.17 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 237.90 अंक या 1.39 फीसदी मजबूत होकर 17,339.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)