Weather Update: पूरे उत्तर भारत में ठंड की लहर, अगले कुछ दिन हाड़ कंपाती ठंड से राहत मिलेगी या नहीं? जानें

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में ठंड की लहर, अगले कुछ दिन हाड़ कंपाती ठंड से राहत मिलेगी या नहीं? जानें
Jan 27th 2022, 11:31, by gyanendra kumar

नई दिल्ली:

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द हवाओं और ठंड की ठिठुरन महसूस की जा रही है। जनवरी में पिछले महीने से भी ज्यादा ठंड है।  उत्तर भारत के हिस्से में पिछले महीनेभर से अधिक समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही, सुबह और शाम को होने वाले घने कोहरे के चलते भी लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भीषण शीतलहर का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 2 फरवरी तक बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है लेकिन ठंड अपने चरम पर होगी।

बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में आज और कल बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD के अनुसार, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

पहाड़ों पर पारा और गिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहेगा। कश्मीर के कई इलाकों से बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की ठंड का दौर अब शुरू हो रहा है और अगले चार-पांच दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में 5 डिग्री तक पारा गिर सकता है। मौसम में निश्चित तौर पर लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है और उस पर हल्की बारिश ने भी अपना काम किया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं पूर्वी भारत में सुबह शाम के धुंध के संकेत भी मौसम विभाग ने दिए हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को सबसे कम तापमान सीकर में 4 डिग्री दर्ज किया गया।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)