Vodafone Best Plans:
टेलिकॉम कंपनियों (Telecom Industry) के बीच इस समय नंबर 1 बनने की जंग चल रही है। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान लेकर आ रहीं हैं। लेकिन आज हम यहां वोडाफोन के रिचार्ज प्लान्स की बात कर रहे हैं,जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS के साथ ही ढेरों सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन इनमें कुछ प्लान ऐसे में भी हैं, जिनमें ओटीटी ऐप्स (OTT platforms) का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आज के समय में यूजर्स वही प्लान लेना पसंद करते हैं,जिनमें हाई स्पीड डेटा के साथ ही ओटीटी ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। तो आईये वोडाफोन के उन प्लान्स पर नजर डालते हैं, जो डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
Vodafone का 601 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन का 601 (Vodafone 601 Plan Detail) रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज पैक में वोडाफोन यूजर्स को हर दिन 3GB के साथ 16 GB Extra डेटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान में Binge All Night Offer की सुविधा भी दी जा रही है। यानी यूजर्स 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जा रहें हैं। इस प्लान में ग्राहकों को Weekend Data Rollover की सुविधा भी दी जा रही है। अगर अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो 1 साल तक के लिए फ्री में डिजनी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Vodafone का 901 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डेटा के साथ 48GB एक्स्ट्रा डेटा ग्राहकों को खुश करने के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वोडाफोन का ये प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोलओवर और Binge All Night की सुविधा भी दी जा रही है। यानी वोडाफोन यूजर्स रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके अलावा Vi Movies & TV Classic का एक्सेस भी दिया जाता है। एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।
]]>