भोपाल पहुंचीं Shweta Tiwari ने 'ब्रा और भगवान' को लेकर दिया विवादित बयान, मध्यप्रदेश में मचा बवाल

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
भोपाल पहुंचीं Shweta Tiwari ने 'ब्रा और भगवान' को लेकर दिया विवादित बयान, मध्यप्रदेश में मचा बवाल
Jan 27th 2022, 09:44, by Ritu Shaw

मुंबई।

टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। वेब सीरीज के लॉन्च इवेंट के दौरान श्वेता ने भगवान का नाम लेकर कुछ मजाक किया, जिसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि, श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल हैं। इसी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान बात-चीत के दौरान श्वेता मजाक मजाक में कुछ ऐसा कह गईं, जो कुछ लोगों को रास नहीं आया और अब उनका विरोध किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा, 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है' ।

हालांकि एक्ट्रेस ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, लेकिन अब ये मुद्दा गर्माता नजर आ रहा है। बयान वायरल होते ही श्वेता की लिए भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले पर भोपाल पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है।

गृह मंत्री ने श्वेता तिवारी के बयान की निंदा करते हुए मीडिया से कहा कि, 'मैंने श्वेता तिवारी का बयान देखा और सुना है। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी ने ऐसा बयान किस आधार पर दिया, इसकी जांच की जाएगी। इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी? गृह मंत्री ने खुद स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर भोपाल पुलिस आयुक्त तथ्यों की जांच करेंगे और उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे।

इसी बीच अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली श्वेता तिवारी अब फैशन इंडस्ट्री पर आधारित एक वेब शो लेकर आ रही हैं, जिसमें वो बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसमें सौरभ राज जैन और रोहित रॉय भी हैं और इसकी शूटिंग भोपाल के स्थानों पर की गई है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)