बॉस लेडी Rubina Dilaik ने ट्यूब टॉप बिकिनी में ढाया कहर, फैंस बोले- 'अब जाके थोड़ी ठंड कम होगी'
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
बिग बॉस 14 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी बेबाक विचार और अपने निडर अंदाज के चलते फैंस की चहीती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस को उनके फैंस बॉस लेडी कहकर पुकारते हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर कभी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी कातिल अदाओं से फैंस को घायल करती देखी दाती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड पिक्स शेयर की हैं, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बेस्टी और एक्ट्रेस कीर्ति केलकर के साथ पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। माउनटेन गर्ल रुबीना दिलैक इन तस्वीरों में वॉटर बेबी बनी नजर आ रही हैं। पिंक टक ट्यूब पर बैठी रुबीना दिलैक ब्लैक बिकिनी में बेहद हॉट दिख रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना ने ब्लैक ट्यूब टॉप बिकिनी पहन अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस ब्लैक ग्लैमरस आउटफिट के ब्लैक शेड्स भी लगा रखे हैं। हॉट एंड सिज्जलिंग आउटफिट के साथ बॉस लेडी कभी सनबाथ लेती नजर आ रही हैं, तो कभी अपनी बेस्टी के साथ ठहाके लगाते हुए पूल पार्टी का मजा ले रही हैं। तस्वीरों के साथ रुबीना ने कैप्शन दिया है, 'Good Vibes Only' और साथ में हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।
कुछ ही देर में रुबीना की फोटोज को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉनस मिला है। एक यूजर ने रुबीना के लिए लिखा, 'बिजली बिजली', तो एक और यूजर ने लिखा, 'मैं आप पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं', दूसरे ने लिखा, 'हॉट' , अन्य ने लिखा, 'आप बहुत हॉट लग रही हैं बेबी डॉल रुबीना दिलैक', वहीं एक ने हद ही कर दी उसने लिखा, 'अब जाके थोड़ी ठंड कम होगी' ।
बात करें, रुबीना के वर्कफ्रंट की तो, कई म्यूजिक एलबम रिलीज करने के बाद अब बॉस लेडी बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम है 'अर्ध', जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए म्यूज़िक कम्पोज़र पलाश मुच्छल ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में रुबीना के अलावा हितेन तेजवानी और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।