RRB Latest Update: रेलवे ग्रुप डी की एक ही परीक्षा होगी आयोजित, साढ़े तीन लाख के लिए अतिरिक्त जारी होगा वन...
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एनटीपीसी सीबीटी1 के रिजल्ट को लेकर बवाल अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण्व ने गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को आश्वस्त किया अभ्यर्थियों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया। रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि ग्रुप डी की दो के बजाय एक ही परीक्षा होगी। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी NTPC की परीक्षा के साढ़े तीन लाख अतिरिक्त रिजल्ट वन कैंडिडेट-यूनिक रिजल्ट के आधार पर जारी किए जाएंगे। सांसद सुशील मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट भी किये हैं।
सुशील मोदी का रेल मंत्री से आग्रह
सरकार एनटीपीसी भर्ती के उम्मीदवारों से सहमत है और उनकी मांगों के अनुरूप ही फैसला लिया जाएगा। मोदी ने लाखों अभ्यार्थियों की परेशानी और उनकी मांगों से रेल मंत्री को अवगत कराया। सुशील मोदी ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि एनटीपीसी परीक्षा के मामले में वन कैंडीडेट-व रिजल्ट के सिद्धांत पर निर्णय किया जाना चाहिए.
ट्वीट में क्या लिखा सुशिल मोदी ने
1. रेलवे ग्रुप डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर
- रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे दिलाया भरोसा
- बिहार में प्रशासन न करे कोई दमनात्मक कार्रवाई
2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज
मुझे आश्वस्त किया कि ग्रुप-डी की दो की बजाय एक परीक्षा होगी और एनटीपीसी की परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम "एक छात्र-यूनिक रिजल्ट" के आधार पर घोषित किये जाएंगे।
3. रेलमंत्री ने मुझे भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों से सहमत है और उनकी मांग के अनुरूप ही निर्णय जल्द किया जाएगा।
मैंने लाखों अभ्यर्थियों की परेशानी और उनकी मांगों से रेल मंत्री वैष्णव को विस्तार से अवगत कराया।
4. मैंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि एनटीपीसी के मामले में "वन कैंडीडेट-वन रिजल्ट" के सिद्धांत पर निर्णय किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने यदि फैसला अचानक लेने से परहेज किया होता और समय रहते छात्रों के भ्रम दूर किये होते,तो बिहार में ऐसी अप्रिय स्थिति नहीं पैदा होती।
5. मेरी राज्य के पुलिस प्रशासन से अपील है कि छात्रों पर कोई दमनात्मक कार्रवाई न की जाए। छात्र कोई अपराधी नहीं हैं।
छात्रों से अपील है कि संयम बरतें ताकि रेलवे बोर्ड मामले के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर परीक्षार्थियों के हित में फैसला कर सके।