Rajasthan Weather Today: सर्दी का मीटर डाउन, पर 3 फरवरी से हो सकती है बारिश

Swati
0
Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi, आज के ताजा हिंदी समाचार, Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खाबर, राज्य समाचार, शहर के समाचार - नवभारत टाइम्स
Hindi Samachar: हिंदी समाचार, Samachar in Hindi: Read State News in Hindi, राज्य समाचार, Local News, लोकल न्यूज, Latest Hindi Samachar Today from States & Cities from India in Hindi. 
Rajasthan Weather Today: सर्दी का मीटर डाउन, पर 3 फरवरी से हो सकती है बारिश
Feb 1st 2022, 03:52

जयपुरराजस्थान में मौसम () बदलने के साथ ही पारा डाउन है। तापमान में गिरावट के चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। कुछ जिलों में तो मौसम के बदलाव के चलते गर्मी ने अहसास भी होने लगा है। बीते 4 दिनों से प्रदेश ( Update) में दिन और रात के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बीती रात प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। राजधानी जयपुर () की बात करें, तो यहां भी तापमान में बीते चार दिनों से बडा उछाल देखने को मिला है। यहां दिन में निकलने वाली तेज धूप लोगों को सता रही है। वहीं दिन का तापमान गर्मी बढ़ा रहा है। हालांकि अभी भी रात में हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है। 3 फरवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम विभाग की मानें, तो 2 फरवरी तक प्रदेश में तापमान में तेजी रहने के आसार है। वहीं 3 फरवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain in Rajasthan) होने की संभावना है। ऐसे में कुछ स्थानों में हल्की ठंड बढ़ सकती है। जयपुर मौसम केंद्र (Jaipur mausam kendra ) के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 5 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रात का तापमान में हल्की गिरावट रहेगी , पर सर्दी का अहसास कम ही रहेगा।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)