Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा...

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Jan 27th 2022, 09:32, by gyanendra kumar

नई दिल्ली:  

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें बड़े चेहरों में बटाला से कांग्रेस से आए मौजूदा विधायक फतेहजंग बाजवा, फगवाड़ा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, मोगा से कांग्रेस से आए विधायक हरजोत कमल को टिकट दी गई है। रोपड़ से इकबाल सिंह लालपुरा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने पंजाब में दिग्गजों की सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इनमें मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ प्रदीप सिंह भुल्लर उतारे गए हैं। वहीं चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत चन्नी के खिलाफ दर्शन सिंह शिवजोत को टिकट दी गई है। लंबी से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ राकेश ढींगरा चुनाव लड़ेंगे। 

किसे कहां से मिला टिकट

भोआ - सीमा कुमारी

बटाला - फतेह सिंह बाजवा

मोगा - हरजोत कमल

रोपड़ - इकबाल सिंह लालपुरा 

मजीठा - प्रदीप भुल्लर 

अमृतसर वेस्ट - कुमार अमित 

अटारी - बलविंदर कौर

शाहकोट - नरिंदरपाल सिंह 

गुरदासपुर -परमिंदर सिंह गिल

बलुआना- वंदना सांगवान

डेरा बाबा नानक-  कुलदीप सिंह काहलों

करतारपुर - सुरिंदर महे

आनंदपुर साहिब - परमिंदर शर्मा 

चमकौर साहिब - दर्शन सिंह शिवजोत

एसएएस नगर - संजीव वशिष्ठ

समराला - रंजीत सिंह गहलेवाल

लुधियाना उत्तर - प्रवीण बंसल

गुरुहरसहाय - गुरपरवेज सिंह संधू

लंबी - राकेश ढींगरा

मौड़ - दयाल सिंह सोढ़ी

बरनाला - धीरज कुमार 

धुरी - रणदीप सिंह देओल

नाभा - गुरप्रीत सिंह शाहपुर

राजपुरा - जगदीश जग्गा

घन्नौर - विकास शर्मा

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह  की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखेदव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल-ढिंढसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)