Omicron: ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को आईसीएमआर ने दी राहत की खबर

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Omicron: ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को आईसीएमआर ने दी राहत की खबर
Jan 27th 2022, 14:00, by vipin kumar

नई दिल्लीः

देशभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर देखने को मिल रहा है, जिससे हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। ओमिक्रॉन से बचाव को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रॉन डेल्टा से कम घातक माना जा रहा है। 

डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों में हॉस्पिटिल में भर्ती होने और मृत्यु का जोखिम 50-70 प्रतिशत कम है। इस बीच ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर आई है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की स्टडी में दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन से रिकवर होने के बाद जो एंटीबॉडी शरीर में बनती हैं। वह डेल्टा सहित अन्य COVID-19 वेरिएंट पर भी प्रभावी हैं।

वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक प्रज्ञा डी यादव, गजानन एन सपकाल, रीमा आर सहाय और प्रिया अब्राहम द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक, ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों में काफी अच्छा इम्यून रिस्पांस देखने को मिला है, जो कि डेल्टा के साथ कोरोना के अन्य वेरिएंट को बेअसर कर सकता है। 

इससे वापस से डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने की संभावना काफी कम हो जाती है। ओमिक्रॉन से विकसित हुई एंटीबॉडीज कोरोना के अन्य वैरिएंट पर भी काफी असरदार हैं।

- इतने लोग रहे अनुसंधान में शामिल

इस रिसर्च में जिन 39 लोगों ने भाग लिया था, उनमें भारत के अलावा दूसरे देशों से आए लोग भी शामिल थे। 39 लोगों में से 28 संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण/पश्चिम/पूर्वी अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका और यूके से लौटे थे और 11 लोग उनके संपर्क में आए थे. ये सभी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित थे। 

इनमें से 25 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन ली थी, 8 लोगों ने फाइजर वैक्सीन ली थी और 6 लोगों ने कोई भी वैक्सीन नहीं ली थी। रिकवर होने के बाद सभी लोगों में काफी अच्छा इम्यून रिस्पांस देखने मिला, जो कि कोरोना के अन्य वैरिएंट को निष्क्रिय कर सकता है। 

रिसर्च के लिए ICMR ने ओमिक्रॉन वैरिएंट (B.1.1529 और BA.1) से संक्रमित व्यक्तियों के खून में से लिए गए द्रव के साथ B.1, Alpha, Beta, Delta और Omicron वैरिएंट के विरुद्ध IgG और बेअसर एंटीबॉडी (NAbs) का विश्लेषण किया। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)