MP: धोकेबाज दोस्तों ने दोस्त को लूटा , मोबाइल-लैपटॉप समेत लाखों की लूट को दिया अंजाम

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
MP: धोकेबाज दोस्तों ने दोस्त को लूटा , मोबाइल-लैपटॉप समेत लाखों की लूट को दिया अंजाम
Jan 27th 2022, 13:39, by Yashodhan Sharma

इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी में रहने वाले एमबीए के छात्र के घर दोस्तों ने ही लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने 700 से ज्यादा सीसीटीवी और सीडीआर की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी का है जहां रहने वाले शुभम राय ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर में रखे 10 लाख रुपये मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और शुभम की सीडीआर की जांच की जिसके बाद शुभम के ही तीन दोस्तों ने मिलकर शुभम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक शुभम को उसके दोस्त वरुण वेश्य, सौरभ मीणा पार्टी करने के लिए महू की तरफ लेकर गए थे और दोनों दोस्तों को शुभम के पास पैसे रखे होने की जानकारी थी। 

दरअसल, शुभम इंदौर में घर खरीदने के लिए अपने घर से 10 लाख रुपए लेकर इंदौर आया था जिस पर सौरभ और वरुण की नियत खराब हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर शुभम के घर में रखे 10 लाख रुपए, मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस ने वरुण और सौरभ की सीडीआर के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो सौरभ और वरुण ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सौरभ और वरुण सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चारों आरोपियों से चोरी में गए 9 लाख रुपये मोबाइल और लैपटॉप जप्त कर लिये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)