MP: भिंड में रेत माफियाओं की दबंगई, परेशान बुजुर्ग किसान ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
MP: भिंड में रेत माफियाओं की दबंगई, परेशान बुजुर्ग किसान ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
Jan 27th 2022, 18:27, by Yashodhan Sharma

एनके भटेले, भिंड

:

गणतंत्र दिवस पर जब देश भर में लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे उस दौरान मध्य प्रदेश के भिण्ड जिला प्रशासन की अनदेखी से परेशान एक किसान पीएम मोदी से अपने साथ हो रही नाइंसाफी के लिए मदद की गुहार लगा रहा था। रेत माफियाओं से परेशान अपनी फसल बर्बादी देख विचलित किसान ने जिला प्रशासन, राज्य सरकार और अधिकारियों को छोड़कर सीधा पीएमओ के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की है। 

देश का अन्नदाता पूरे साल मेहनत करता है। खून पसीना एक कर तैयार फसल को देख बेहतर जीवन यापन की कल्पना करता है। लेकिन भिण्ड जिले में अवैध रेत माफियाओं के दंबगई से परेशान किसान अभिलाख सिंह सिर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है। प्रतिदिन अपने फसल से लाहलालते खेतों से गुजरते माफियाओं के ट्रैक्टरों को देखने को मजबूर है। 

और पढ़िए -

MP:इंदौर में युवती के साथ दुष्कर्म, खेत में जबरन ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

MP:इंदौर में युवती के साथ दुष्कर्म, खेत में जबरन ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

दरसअल, बुजुर्ग किसान अभिलाख सिंह भिण्ड के भरौली खुर्द का रहने वाला है, जिसकी कुछ जमीन गोरम गांव में है, जहां वह खेती कर फसल से होने वाली आय से जीवन यापन करता है। इस साल भी उसने सरसों की फसल लगाई थी जो पक कर तैयार है। लेकिन सिंध नदी के किनारे बसे होने से यहां रेत का अवैध उत्खनन भी चरम पर है। 

पीएम

पीएम

से की गई शिकायत में अभिलाख ने बताया है कि ग्राम गोरम में हल्का नंबर 63 और खेत नंबर 1130 और 1131 है, जहां दबंग रेत माफिया उसके खेत मे खड़ी फसल को बर्बाद कर उसमें से अपने रेत के भरे ट्रैक्टर निकल रहे हैं। प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक और ट्रैक्टर निकले जा रहे हैं, जिसकी वजह पूरी फसल बर्बाद हो रही है। 

अभिलाख सिंह ने इस संबंध में जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की लेकिन उसका कोई निदान नहीं हुआ और न ही फसल बचने के लिए कोई ठोस कदम उठाये जिसके बाद मजबूर हो कर उसने 26 जनवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया है कि जिले में खदानों के टेंडर नहीं हो पाए हैं। लेकिन लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है।बुजुर्ग किसान अभिलाख सिंह को पूरी उम्मीद है कि प्रशासन की अनदेखी द्वारा तो कोई सुनवाई नहीं हुई है। लेकिन किसानों के हितों की बात करने वाले पीएम मोदी उसकी शिकायत पर ध्यान देंगे और जल्द माफियाओं के आतंक से बर्बाद हो रही उसकी फसल बचा लेंगे।

और पढ़िए - 

क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)