Mouni Roy Wedding: बेस्टी की शादी में Mandira Bedi ने DDLJ के गाने पर झूमकर किया डांस, देखें वीडियो
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) संग शादी (Wedding) के बंधन में बंध ही गईं। उनकी शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया इस वक्त गुलजार हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी का आयोजन गोवा में रखा, जहां उनके करीबी दोस्तों ने शिरकत कर शादी हल्दी मेहंदी में खूब रंग जमाया।
और सूरज की शादी की रस्मों से अब धीरे धीरे कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जो वायरल होते जा रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो है मौनी की बेस्टी मंदिरा बेदी का, जिसमें वो अपनी फिल्म डीडीएलजे के प्रचलित गानों में से एक 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। मंदिरा बेदी ने इस दौरान ऑफशोल्डर टॉप और लहंगा पहना हुआ है और अपने गाने पर पूरी एनर्जी के साथ थिरक रही हैं।
Congratulations!: Mrs Nambiar बनीं मौनी रॉय, मलयाली रीति रिवाज से शादी हुई समपन्न
बता दें, पिछले साल मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद से ही वो सोशल मीडिया और सोशल गैदरिंग्स से दूरी बनाती नजर आई थीं। लेकिन अब लंबे समय के बाद उन्हें यूं हंसता देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं और उन्हें अपना प्यार दे रहे हैं।
मौनी की शादी में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा के साथ मौजदू रहे और उनकी भी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। बता दें, कि सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और शो बिज से नहीं हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी और सूरज एक-दूसरे को 2019 से डेट कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपना अफेयर लंबे वक्त तक छिपाकर रखा था।