Gold Price: शादी के सीजन में सोना हुआ धड़ाम, खरीदारी से पहले जानिए ताजा भाव

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Gold Price: शादी के सीजन में सोना हुआ धड़ाम, खरीदारी से पहले जानिए ताजा भाव
Jan 27th 2022, 13:21, by Pankaj Mishra

नई दिल्ली:

शादी-विवाह के सीजन में सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में जारी बढ़ोतरी पर आज ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

इस गिरावट के साथ सोने का रेट एकबार फिर 48500 रु के करीब आ गया वहीं चांदी की कीमत 63000 रुपये के नीचे आ गई है। सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो लोगों के पास अभी भी सस्ता सोना-चांदी खरीदने का मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी दर्ज की जा सकती है।

गुरुवार को सोना 333 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 48528 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 48861 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1025 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 62687 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 63712 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्राफा बाजार बंद था

ऑलटाइम हाई से सोना 7672 और चांदी 17293 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस तरह सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 7672 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17293 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह आज 24 कैरेट सोना 48528 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना  48334 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 44452 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 36396 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28389 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी का ताजा रेट

दिल्ली- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49650, Silver Price : Rs. 63200 

मुंबई- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49450, Silver Price : Rs. 63200

कोलकाता- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 48200, Silver Price : Rs. 63200 

चेन्नई- 

22ct Gold : Rs. 45740, 24ct Gold : Rs. 49900, Silver Price : Rs. 67700

बंगलुरु-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 67700 

मंगलुरु-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 67700 

हैदराबाद- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49640, Silver Price : Rs. 67700 

अहमदाबाद-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49000, Silver Price : Rs. 63200 

सूरत-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49000, Silver Price : Rs. 63200

पुणे- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49650, Silver Price : Rs. 63200 

नागपुर- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49450, Silver Price : Rs. 63200

भुवनेश्वर-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49900, Silver Price : Rs. 63200 

चंडीगढ़- 

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 49450, Silver Price : Rs. 63200 

जयपुर-

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49650, Silver Price : Rs. 63200

लखनऊ-

22ct Gold : Rs. 46450, 24ct Gold : Rs. 49450, Silver Price : Rs. 63200

पटना- 

22ct Gold : Rs. 45500, 24ct Gold : Rs. 49650, Silver Price : Rs. 63200 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)