Gold Price Update: सोना खरीदने का नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, अब 27983 रुपये में ले जाएं अपने घर

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Gold Price Update: सोना खरीदने का नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, अब 27983 रुपये में ले जाएं अपने घर
Feb 1st 2022, 01:55, by Pankaj Mishra

नई दिल्ली:

शादी-विवाह के सीजन में सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी है। आम बजट से पेश होने से एक दिन पहले सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने के साथ-साथ चांदी सस्ता हुआ है। सोमवार को सोना 81 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 47834 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 47915 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 146 रुपये सस्ता होकर 61074 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 61220 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी।  

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट सोना 47834 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना  47642 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 43816 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 35876 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 27983 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। 

ऑलटाइम हाई से सोना 8366 और चांदी 18906 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस तरह सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8366 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18906 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड

आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)