Corona Virus: कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Corona Virus: कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी
Jan 27th 2022, 11:21, by vipin kumar

नई दिल्लीः 

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप जारी है, जिससे निपटने को केंद्र व राज्य सरकारें सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। कोरोना की रफ्तार अब काबू में होती दिख रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने साफ्ताहिक लॉकडाउन हटा दिया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। दूसरी ओर बीते सप्ताह में देशभर में कुल मामलों की पॉजिटिव दर लगभग 17.75 प्रतिशत रही, जबिक 11 राज्यों में 50,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक 14 राज्यों में 10,000-50,000 सक्रिय मामले हैं। 11 राज्यों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं।  

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.86 लाख नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इससे पहले बुधवार को 2.85 लाख केस सामने आए थे, जबकि 665 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी।

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं। एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं। हालांकि, रिकवरी रेट 93.33% पहुंच गया. देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट अभी भी 19.59% पर बना हुआ है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)