Corona In Delhi: दिल्ली में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 4,291 पॉजिटिव मामले

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Corona In Delhi: दिल्ली में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 4,291 पॉजिटिव मामले
Jan 27th 2022, 15:15, by vipin kumar

नई दिल्लीः 

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार देशभर में अब धीरे-धीरे कम होती दिख रही है, जिससे हालात लगातर बदतर होते जा रहे हैं। संक्रमण से बचाव को केंद्र सरकार व राज्य सरकारें सावधानी बरते की अपील कर रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामले और पॉजिटिव दर भी लगातार गिरती जा रही है, जो राहत की खबर है। वीरवार को कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। आखिरी 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,291 नए मामले देखने को मिले हैं। 

वहीं, बीते दिन बुधवार को कोरोना वायरस के 7498 नए संक्रमित मरीज मिले थे। यहां कोरोना संक्रमण की दर भी घटकर 9.5 प्रतिशत रह गई, जो कि एक दिन पहले 10.5 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में कोरोना की वजह से 34 मरीजों की मौत हुई जो कि बुधवार की तुलना में 5 ज्‍यादा है। बुधवार को 29 मरीजों की जान कोरोना की वजह से गई थी. यहां एक्‍ट‍िव केसों की संख्‍या फिलहाल 33,175 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 18,15,288 और मृतक संख्या 25,744 हो गई है। एक दिन पहले कोविड-19 के लिए कुल 44,903 नमूनों की जांच की गई। 

दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आने के बाद रोजाना के मामलों में कमी आने लगी। महामारी की मौजूदा लहर के दौरान 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,384 नए मामले आए, 5,686 रिकवरी हुईं और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज COVID19 के 4,959 नए मामले सामने आए और 7 मरीजों की मौत दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 46,657 हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ पाबंदियां कम कर दी हैं। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)