पहले खान सर...अब मुंबई में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, छात्रों को भड़काने का आरोप

Swati
0
Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज
Get metro city news in hindi, metro city headlines, latest news from metro cities, मेट्रो सिटी न्यूज, daily updates from metro cities of India at Navbharat Times 
पहले खान सर...अब मुंबई में हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, छात्रों को भड़काने का आरोप
Feb 1st 2022, 03:07

मुंबई: महाराष्ट्र में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मामले में हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंदुस्तानी भाऊ पर छात्रों को भड़काने का आरोप है। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों ने सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन में विकास जयराम पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ और इकरार खान के नाम पर आईपीसी की धारा 353, 332, 427, 109, 114, 193, 145,146,149, 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई में भी हुआ था आंदोलन सोमवार को मायानगरी मुंबई के धारावी इलाके के पास छात्रों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। दरअसल 10वीं और 12वीं के छात्र एग्जाम को ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान हजारों छात्रों ने इलाके के रास्ते को तकरीबन घंटे भर तक रोके रखा। इसकी वजह से पूरे धारावी इलाके में भयानक जाम भी लगा था। छात्रों के हुजूम को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वर्षा गायकवाड के घर पर प्रदर्शन महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुंबई स्थित घर पर भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया छात्रों ने शिक्षा मंत्री के धारावी वाले घर पर भी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया था। दरअसल कुछ दिन पहले महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑफलाइन कराने का फैसला लिया था। सरकार के इस फैसले के विरोध में छात्रों ने यह प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने किया विरोध इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने ठाकरे सरकार को घेरते हुए कहा है कि छात्रों पर लाठीचार्ज सही नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगें जायज हैं। दरेकर ने कहा कि जिस जगह पर लाठीचार्ज हुआ है, वहां से महज कुछ फासले की दूरी पर मुख्यमंत्री का घर है। ऐसे में सीएम उद्धव ठाकरे को खुद इसमें दखल देना चाहिए ताकि छात्रों को राहत मिल सके।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)