ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, स्कूलों में सरस्वती पूजा मनाने की अनुमति

Swati
0
Other State News, Other News in Hindi, अन्य राज्य समाचार, अन्य राज्य खबरें| Navbharat Times
Local News, लोकल न्यूज, Other State News, Other News in Hindi, अन्य राज्य समाचार, अन्य राज्य खबरें| Navbharat Times 
ओडिशा में रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, स्कूलों में सरस्वती पूजा मनाने की अनुमति
Jan 31st 2022, 15:14

भुवनेश्वर, 31 जनवरी (भाषा) ओडिशा में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर, राज्य सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी और स्कूलों में सरस्वती पूजा की अनुमति दी है। इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

अधिसूचना के अनुसार, शहरी इलाकों में अब रात नौ बजे की बजाय 10 बजे से रात्रि कर्फ्यू लागू होगा। अधिसूचना में कहा गया कि मंदिरों में सरस्वती पूजा की अनुमति दी गई है लेकिन उसमें श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे।

स्कूलों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीमित संख्या में छात्रों के साथ सरस्वती पूजा की इजाजत दी गई है। अधिसूचना में कहा गया कि सार्वजनिक स्तर पर सरस्वती पूजा की अनुमति नहीं है और माघ सप्तमी पर नदियों तथा जलाशयों में बड़ी संख्या में स्नान करने की भी इजाजत नहीं दी गई है।

फरवरी के लिए पाबंदियों की सूची वाली अधिसूचना में कहा गया कि दुकानें, बाजार, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल आदि को सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)