महाराष्ट्र में अब सुपर मार्केट,वाक इन स्टोर में मिलेगी वाइन। भाजपा ने कहाँ महाराष्ट्र को...

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
महाराष्ट्र में अब सुपर मार्केट,वाक इन स्टोर में मिलेगी वाइन। भाजपा ने कहाँ महाराष्ट्र को मद्यराष्ट्र ना बनाये
Jan 27th 2022, 15:16, by Vinod Jagdale

मुंबई:- महाराष्ट्र में अब आपको वाइन खरीदने के लिए वाइन शॉप जाने की ज़रूरत नहीं बल्कि अब सुपर मार्केट, वाक इन स्टोर में ही आपको शेल्फ-इन-शॉप के तर्ज पर वाइन मुहैया होगी उद्धव ठाकरे सरकार ने आज अपनी कैबिनेट बैठक में इस फ़ैसले पर मुहर लगा दी। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने विदेश से आनेवाली फॉरेन लिकर पर एक्साइज ड्यूटी 300% से घटाकर 150% कर दी थी। इतना ही नहीं सरकार ने चंद्रपुर जिले में शराब बंदी को हटाकर वहाँ शराब बिक्री के नए लायसेंस भी जारी कर दिए

सुपर मार्केट,वाक इन स्टोर में भले ही वाइन मिल रही हो लेकिन उसकी बिक्री के लिए वाइन शॉप के लिए जो नियम होते है वहीं नियम यहाँ पर भी लगाये जायेंगे। 100 स्क्वेयर मीटरवाले सुपर मार्केट,वाक इन स्टोर में ही वाइन की बिक्री को मंजूरी दी जायेगी साथ ही सुपर मार्केट, वाक इन स्टोर को मंदिर और शिक्षा संस्था से दूरी का नियम भी लागू रहेगा

ठाकरे सरकार के इस फैसले का विरोध भाजपा ने किया है विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहाँ की यह फैसला महाराष्ट्र को मद्यराष्ट्र बनाने का कदम है और इसका विरोध किया जायेगा। फडणवीस ने कहाँ की पिछले 2।साल के कोरोना कालखंड में  में राज्य सरकार ने किसान-मेहनतकश,गरीबों को कोई मदद नहीं कि सरकार की वरीयता सिर्फ और सिर्फ शराब के लिए है।साफ है कि इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ भाजपा सड़कों पर आंदोलन के लिए उतरेगी।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)