खुलासा!: बेटे बहू के तलाक पर नागार्जुन का खुलासा, सामंथा ने पहले की थी तलाक की डिमांड, जानें
Author -
Swati
January 27, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
टॉलीवुड के पावर कपल नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी शादी को खत्म करने का ऐलान किया, जिसके बाद उनके फैंस का दिल बुरी तरह से टूटा। अब महीनों बाद भी इनका तलाक सुर्खियों में बना हुआ है। बेटे बहू के तलाक के 4 महीने बाद नागार्जुन ने इस परर बड़ा खुलासा किया है।
ने खुलासा किया है कि तलाक लेने का फैसला सामंथा का था। एक निजी टेब्लॉयड से बात करते हुए, एक्टर ने कहा कि सामंथा ने तलाक के लिए आवेदन किया और उनके बेटे नागा ने निर्णय स्वीकार कर लिया, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित थे। ये खुलासा उन्होंने तब किया है जब इनके तलाक की कानूनी प्रक्रिया कथित तौर पर शुरू की गई है।
बॉस लेडी Rubina Dilaik ने ट्यूब टॉप बिकिनी में ढाया कहर, फैंस बोले- 'अब जाके थोड़ी ठंड कम होगी'
नागार्जुन ने आगे कहा कि चैतन्य और सामंथा बहुत करीब थे और यहां तक कि नया साल 2021 भी एक साथ मनाया, जिसके बाद दोनों के बीच समस्याएं पैदा होने लगीं। नागार्जुन ने ये भी कहा कि वो उस समस्या को नहीं जानते हैं, जिसने नागा और सामंथा को इस चरम निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।
बता दें, कुछ दिनों पहले भी नागार्जुन ने बेटे बहू के तलाक के फैसले पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिस तरह से उन्होंने इस पूरे सिचुएशन को हैंडल किया। एक्टर ने अपने बयान में कहा था कि, "मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि वो इस सब के बीच कितने शांत रहे। उन्हें एक भी शब्द बोलने के लिए उकसाया नहीं गया था। किसी भी पिता की तरह मैं भी उनके लिए बहुत चिंतित था। लेकिन वो मुझसे ज्यादा मेरे बारे में चिंतित थे जितना मैं उनके बारे में था। वो मुझसे पूछते थे, 'आप ठीक हैं, पिताजी?' और मैं कहूँगा, 'अरे, क्या मुझे आपसे ये नहीं पूछना चाहिए?'"
बता दें, इस पावर कपल के तलाक की घोषणा को तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके पीछे का असल कारण स्पष्ट नहीं है। जबकि उनके तलाक के कारण के बारे में कई खबरें मीडिया में चल रही हैं। हाल ही में नागा चैतन्य ने अपनी अगली फिल्म, 'बंगाराजू' के प्रमोशन करते हुए एक निजी टेब्लॉयड से तलाक के बारे में पहली बार बात करते हुए कहा ये एक आपसी निर्णय था। आगे उन्होंने जोड़ा कि अगर सामंथा खुश हैं, तो वो भी खुश हैं।