हैदराबाद में ओमिक्रॉन और डेल्टा के बीच अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
हैदराबाद में ओमिक्रॉन और डेल्टा के बीच अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
Jan 27th 2022, 12:21, by News24

हैदराबाद: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के मामलों में उछाल के बीच, डेल्टा संस्करण और अधिक खतरनाक हो रहा है। शहर भर में अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इसका कारण डेल्टा ही बताया जा रहा है। कई निजी अस्पतालों ने पिछले 10 दिनों में बुखार, सूखी खांसी और गिरते ऑक्सीजन स्तर जैसे बढ़ते लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड -19 प्रभावित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की है।

डेल्टा संस्करण ही था, जिस कारण फरवरी और जून 2021 के बीच दूसरी लहर देखने को मिली थी, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मौतें भी हुईं। डॉक्टरों को डर है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है और इस डेल्टा वैरिएंट के कारण अस्पतालों पर दबाव डल रहा है।

26 जनवरी तक, पूरे तेलंगाना में 38,023 कोविड -19 रोगियों का या तो उपचार चल रहा है या फिर वे आइसोलेशन में हैं। 17 जनवरी को यह आंकड़ा 22,197 था। अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या भी करीब 10 दिन पहले 2,366 से बढ़कर 26 जनवरी को 3,332 हो गई।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सनशाइन हॉस्पिटल्स के सलाहकार चिकित्सक डॉ के प्रशांत कुमार ने कहा, 'तीसरी लहर 1 जनवरी के आसपास शुरू हुई थी, लेकिन हमने पिछले एक सप्ताह में अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों में वृद्धि देखी है। तेज बुखार, सांस फूलना, 93-94% ऑक्सीजन आ जाना, जैसे गंभीर लक्षणों के साथ लोग अस्पताल में आ रहे हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में अगर हमें एस जीन मिलता है तो हम चिकित्सकीय रूप से इसे डेल्टा वेरियंट मानते हैं।' डॉक्टरों ने कहा है कि डेल्टा वैरिएंट अभी भी मौजूद है, कई मामले अस्पतालों में गंभीर स्थिति में आते हैं।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)